मोदी सरकार का तेल का खेल.



पिछले तीन दिनो से देश कि प्रमुख न्युज चेनलो पर सुप्रिम कोर्ट के जजो का विवाद छाया रहा है या तो युं कहे की इस विवाद को जानबुझ कर अहम् कवरेज दिया जा रहा है पर इस शोरबकोर के बीचमें जनता के उपर एक और मार पडी है और वो है पेट्रोल की कींमतो में इजाफा. शायद आपने इस बात पर ध्यान भी नही दिया होगा पर हकीकत ये है की पिछले 45 दिनोमें पेट्रोल के दाममे अलग अलग जगह पर करीब 6 से 8 रुपये तक का इजाफा हो चुका है. चोंकीए मत यह तो शरुआत भर है जिस प्रकार आंतराष्ट्रीय बजारोमें क्रूड ओइल के दाम बढ रहे है उसे देखते हुए पेट्रोल की कींमत जल्द ही 100 रुपये के स्तर पर पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.



कैसे खेला जा रहा है तेल का खेल

मोदी सरकारने बडी चलाकी से इस खेल को अंजाम दिया है ताकी पेट्रोल के दाम बढे पर इसका दोष सरकार पर न आये. देखने की बात यह है की जब मोदी सरकार बनी तब से लेकर पिछले कुछ समय तक आंतराष्ट्रीय बाजारोमें क्रूड के दामो में भारी गिरावट आई थी परंतु मोदी सरकारने टेक्स के रेट बढाकर घटते दामो का लाभ आम जनता तक पहुंचने से रोक दिया था. उसके बाद जब बजार बाव में बढोतरी के संकेत मिले तब पेट्रोल डीजल के दाम को बजार के हवाले कर दिया गया. ताकी भाव बढने पर ये कहा जा सके की सरकार का इसमे कोई हस्तक्षेप नही है पर जब दाम घटे तब टेक्स का बोज लाद कर सरकारी तिजोरी भरने का काम किया जाता है.

अब जब आंतरराष्ट्रीय बाजारो में कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे है तब स्वाभाविक रुप से ही देशमें भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ रहे है. यंहा देखने वाली बात यह भी है की टेक्स के रेट बेजिक प्राईस पर गिने जाते है अर्थात अगर पहले 38% टेक्स 50 रुपये पर लगता था वो अब 55 रुपये पर लगेगा एसे में आंतरराष्ट्रीय बजारोमें बढे तेल के दाम से जनता को भले ही नुकशानी हो रही हो पर सरकार को तो मोटी रकम का मुनाफा ही हो रहा है.

एसे मे सरकार बजायें की टेक्स रेट कम करने, जो हो रहा है उसको मूकप्रेक्षक के भ्रांति देख रही है. हांलाकि सरकारने चाल ही कुछ एसी चली है की देश के आम नागरिक को पता ही नही चलता की पेट्रोल के दाम कब कितने थे. रोज बदलती किंमतो के चक्रव्युह में आम आदमी पिसता चला जा रहा है. अगर एसे ही चलता रहा तो वह दिन भी दुर नही होंगे जब पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लिटर पर पहुंच जायेंगे.

देश के प्रमुख शहरो में पेट्रोल डिजल के दाम


 मुंबई में पेट्रोल के दाम



कलकत्ता में पेट्रोल के दाम


चेन्नाई में पेट्रोल के दाम


अहमदाबाद में पेट्रोल के दाम 


दिल्ली में पेट्रोल के दाम



Comments