कार्टोसैट-2 भारत की 'आई इन द स्काई'

बिते शुक्रवार इसरो द्वारा भारतमें १००वे स्वदेशी उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया कुल ३१ उपग्रहो के इस लांच में भारत ने एक खास उपग्रह छोड़ा है जिसका नाम कार्टोसैट-2 है. इसे 'आई इन द स्काई' यानी आसमानी आंख भी कहा जा रहा है. ये एक अर्थ इमेजिंग उपग्रह है जो धरती की तस्वीरें लेता है. इसका भारत के पूर्वी और पश्चिमी सीमा के इलाकों में दुश्मनों पर नज़र रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है
इस तरह के भारत के पास कई उपग्रह हैं, कार्टोसैट-2 उसमें एक इज़ाफा है. ये 'आई इन द स्काई' वाला सैटलाइट है.इसी का एक भाई अंतरिक्ष में अभी भी काम कर रहा है. उसी के ज़रिए वो तस्वीरें मिली थीं जिनकी मदद से लाइन ऑफ़ कंट्रोल के पार सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था.


Comments
Post a Comment